Una: पैट्रोल पंप कर्मियों ने 50 रुपए के लिए पीट डाला युवक, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 26 Apr, 2026 09:18 PM

petrol pump workers assault with youth over 50 rupees

ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में एक पैट्रोल पंप पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को पंप कर्मचारियों और कुछ अन्य युवकों ने बेरहमी से पीटा है।

टाहलीवाल (गौतम): ‌ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में एक पैट्रोल पंप पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को पंप कर्मचारियों और कुछ अन्य युवकों ने बेरहमी से पीटा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम बाइक में तेल भरवाने के बाद ऑनलाइन पेमैंट न होने पर पंप कर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी, जबकि उस युवक के साथ आया दूसरा युवक भाग गया। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक यूसुफ निवासी वार्ड नंबर-2 टाहलीवाल शुक्रवार रात बाथड़ी की ओर से टाहलीवाल लौट रहा था। इस दौरान वह बाइक में तेल भरवाने के लिए एक पैट्रोल पंप पर रुका और 50 रुपए का पैट्रोल डलवाया। ऑनलाइन भुगतान करते समय उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। युवक ने वहां मौजूद कर्मचारियों से मोबाइल चार्ज करने की बात कही, ताकि वह गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सके।

पीड़ित के अनुसार इतनी-सी बात पर पैट्रोल पंप के कर्मचारी भड़क गए और उसे जबरन पैट्रोल पंप के कमरे में ले जाकर डंडों, मुक्कों व थप्पड़ों से पीटा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 युवकों द्वारा लगातार हमला किया जा रहा है। एक युवक इस मारपीट की वीडियो बना रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित की शिकायत के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!