Hamirpur News:पत्नी ने शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, नशे में धुत्त पति ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2026 03:50 PM

person took horrific step

हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत हिम्मर के गांव दरोवड़ी में शराब पीने की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। शराब पीने के लिए पत्नी द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

भोरंज (रवि): हमीरपुर जिला  के भोरंज उपमंडल के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत हिम्मर के गांव दरोवड़ी में शराब पीने की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। शराब पीने के लिए पत्नी द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार (47) पुत्र रावणमल, निवासी गांव दरोवड़ी, डाकघर हिम्मर के रूप में हुई है। अजय कुमार पेशे से मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि गत शाम वह शराब के अत्यधिक नशे में धुत्त होकर अपने घर लौटा था।

घर पहुंचने के बाद अजय कुमार ने अपनी पत्नी से और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। हालांकि, पत्नी ने उसे पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। पैसे न मिलने के बाद पत्नी घर के अन्य काम-काज में व्यस्त हो गई। कुछ देर बाद जब पत्नी किसी काम से मकान की छत (लैंटर) पर गई, तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसका पति छत के साथ सटे एक पेड़ के सहारे फंदे से झूल रहा था।

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और तुरंत इसकी सूचना भोरंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भोरंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!