मनाली में राजस्थान की महिला से 20.43 ग्राम चिट्टा बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jan, 2023 06:01 PM

patlikuhal manali woman chitta recovered

मनाली पुलिस ने राजस्थान की महिला को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। मनाली पुलिस को यह सफलता आधी रात को गश्त के दौरान मिली। आरोपी महिला की पहचान अंजलि मेघबंशी (21) पत्नी सुरेंद्र मेघबंशी निवासी शक्ति नगर, आम का तालाब, अजमेर राजस्थान के रूप में हुई है।

पतलीकूहल (संजीव जैन): मनाली पुलिस ने राजस्थान की महिला को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। मनाली पुलिस को यह सफलता आधी रात को गश्त के दौरान मिली। आरोपी महिला की पहचान अंजलि मेघबंशी (21) पत्नी सुरेंद्र मेघबंशी निवासी शक्ति नगर, आम का तालाब, अजमेर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना मनाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात 12.20 बजे जब पुलिस टीम पैट्रोलिंग कर रही थी तो वोल्वो बस स्टैंड मनाली के पास उन्हें उक्त महिला मिली। टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उससे 20.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डी.एस.पी. मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ  मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 27 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!