पंचायत प्रधान को होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, जानिए क्या मिली सजा

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2020 11:28 PM

panchayat head suspend

विकास खंड चम्बा की मसरूंड पंचायत के प्रधान को होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। इस कारण उसे प्रधान पद से निलंबित कर दिया गया है। पंचायत प्रधान को 28 मार्च व 24 अप्रैल को 2 बार ऑरैंज स्टीकर लगाकर होम क्वारंटाइन किया गया था लेकिन.....

चम्बा (ब्यूरो): विकास खंड चम्बा की मसरूंड पंचायत के प्रधान को होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। इस कारण उसे प्रधान पद से निलंबित कर दिया गया है। पंचायत प्रधान को 28 मार्च व 24 अप्रैल को 2 बार ऑरैंज स्टीकर लगाकर होम क्वारंटाइन किया गया था लेकिन उन्होंने क्वारंटाइन का पालन नहीं किया और एम्बुलैंस के माध्यम से बाहरी राज्यों में भी प्रस्थान किया। इसके लिए उसने प्रशासन से कोई अनुमति भी नहीं ली थी।

शिकायत मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की और अब उसे पंचायत प्रधान पद से निलंबित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि डीसी विवेक भाटिया ने की है। उन्होंने कहा कि प्रधान को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पंचायत से संबंधित कोई संपत्ति अभिलेख हो तो उसे पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के आदेश दिए हैं। पंचायत अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि प्रधान को निलंबित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!