Kangra: नशे पर बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 17 May, 2026 05:50 PM

palampur chitta youth arrested

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पालमपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब नंबर की एक कार से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पालमपुर (भृगु): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पालमपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब नंबर की एक कार से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष निवासी पीरुबंदा, सलेम टावरी लुधियाना, ईशान निवासी खैरा तथा वरुण सहोता पुत्र दीपक सहोता निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पालमपुर की टीम शाम के समय गश्त एवं सूचना संकलन के लिए सुरड़ी स्थित ओम प्रोजेक्ट रोड के समीप मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक टैक्सी कार को जांच के लिए रोका। पूछताछ के दौरान चालक व सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा संबंधित वाहन को भी कब्जे में ले लिया। जिला कांगड़ा पुलिस ने अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की पुष्टि की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!