Kangra: सहेली के साथ गई 21 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jul, 2026 09:04 PM

dharamshala young woman missing

धर्मशाला थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 20 जुलाई की सुबह युवती ने अपनी मां को बताया था कि वह अपनी सहेली के साथ धर्मशाला अस्पताल जा रही है। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन बंद मिला।

इसके बाद रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि युवती की एक युवक से फोन पर बातचीत होती थी और आशंका है कि वही उसे शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर तलाश और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!