Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2026 10:13 PM

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर द्वारा ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए एडमिट कार्ड भारतीय थल सेना की आधिकारिक वैबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
पालमपुर: सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर द्वारा ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए एडमिट कार्ड भारतीय थल सेना की आधिकारिक वैबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास और अग्निवीर वूमैन एमपी के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती निदेशक ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए सीईई परीक्षा 1 जून से शुरू होने जा रही है।
उन्होंने सभी उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपने एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने की सलाह दी है। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत या अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे घबराएं नहीं। ऐसे उम्मीदवार व्यक्तिगत तौर पर सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में आकर संपर्क कर सकते हैं या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक संख्या 8894088311 पर कॉल कर सीधे अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।