युवाओं के लिए खुशखबरी, पालमपुर में सेना भर्ती रैली 14 फरवारी से

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Feb, 2021 05:38 PM

palampur agricultural university army recruitment

भारतीय सेना में भर्ती के लिए पालमपुर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर और मंडी की कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में संयुक्त भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

पालमपुर (भृगु): भारतीय सेना में भर्ती के लिए पालमपुर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर और मंडी की कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में संयुक्त भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी से 12 मार्च तक कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर परिसर मैदान में उक्त भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर द्वारा 14  से 28 फरवरी तक कांगड़ा और चम्बा के युवाओं के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी तथा सोल्जर लिपिक/एस.के.टी. वर्गों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा 1 से 12 मार्च तक मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी, सोल्जर लिपिक/एस.के.टी. तथा सोल्जर तकनीकी वर्गों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

क्या रहेंगे मानदंड व योग्यता
मानदंड और योग्यता के लिए अधिसूचना भारतीय सेना की वैबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ज्वाइन इंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर उपलब्ध है। भर्ती में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने अपना पंजीकरण उपरोक्त रैली के लिए पहले से ही करवाया है। पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 1 फरवरी से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन वैबसाइट से डाऊनलोड किए जा सकते हैं। भर्ती के लिए प्रवेश द्वार सुबह साढ़े 5 बजे खुलेगा तथा दौड़ का आयोजन सुबह सूरज निकलने पर किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार प्रवेश द्वार के बाहर सुबह 5 बजे से पहले न आएं।

कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की करनी होगी अनुपालना
भर्ती के दौरान उम्मीदवारों को कोरोना काल को देखते हुए सरकार द्वारा दिए गए कोरोना के सभी दिशा-निर्देशों, सोशल डिस्टैंसिंग व फेस मास्क का उपयोग आदि का पालन करना होगा। उम्मीदवार को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ-साथ प्रत्येक प्रमाण पत्र की 2-2 प्रतिलिपियां लेकर एडमिट कार्ड में दिए गए समय पर भर्ती के स्थान पर पहुंचना होगा।

दस्तावेजों की सूची
भर्ती रैली हेतु अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड, 20 पासपोर्ट साइज फोटो, 10/12 कक्षा पास प्रमाण पत्र, भर्ती अधिसूचना के अनुसार शपथ पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ओपन स्कूल/एन.आई.ओ.एस. उम्मीदवारों के लिए स्कूल त्याग प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एन.सी.सी. प्रमाण पत्र एवं खेल प्रमाण पत्र, डोगरा क्लास/ अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, रिलेशन प्रमाण पत्र (सैनिक , भूतपूर्व सैनिक तथा विधवाओं के पुत्र के लिए),धर्म प्रमाण पत्र, कोरोना फ्री/असिम्पटोमैटिक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, नो रिस्क प्रमाण, अविवाहित प्रमाण पत्र, पैन कार्ड तथा आधार कार्ड की प्रति लानी होगी।

दलाल या असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं
सेना भर्ती निदेशालय ने उम्मीदवारों को परामर्श दिया है कि वे किसी दलाल या असामाजिक तत्वों के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करना या गलत जानकारी देना कानूनन अपराध है और पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए नशीले पदार्थ का सेवन करना कानूनन अपराध है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!