Edited By Kuldeep, Updated: 08 Oct, 2026 10:46 PM

प्रदेश राज्य चयन आयोग ने मैडीकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में मैडीकल सोशल वर्कर के 2 पदों को पोस्ट कोड-26006 के अंतर्गत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।
हमीरपुर (अजय): प्रदेश राज्य चयन आयोग ने मैडीकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में मैडीकल सोशल वर्कर के 2 पदों को पोस्ट कोड-26006 के अंतर्गत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 162 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 98 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 9 उम्मीदवारों को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, जोकि 15 अक्तूबर को होगी।
इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ई.मेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सैल्फ अटैस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाऊनलोडिड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।