चम्बा में फिर बढऩे लगे कोरोना का प्रकोप, 3 लोग संक्रमित

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 22 Jun, 2022 04:59 PM

outbreak of corona started increasing again in chamba 3 people infected

जिले प्रतिदिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जिले में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इससे अब जिले में 11 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। इसमें शेरपुर क्षेत्र का 52 वर्षीय व्यक्ति, रैहन...

चम्बा (नीलम): जिले प्रतिदिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जिले में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इससे अब जिले में 11 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। इसमें शेरपुर क्षेत्र का 52 वर्षीय व्यक्ति, रैहन क्षेत्र का 22 वर्षीय युवक व रजेरा क्षेत्र का 62 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसमें 21 जून को आर.टी.पी.सी.आर. लैब में 13  सैंपलों की जांच की गई।

इसमें सभी सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई है। इसके अलावा बुधवार को रैपिड एंटीजन टैस्टिंग किट के माध्यम से 117 सैंपलों को जांचा। इसमें 114 सैंपल नैगेटिव व 3 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना के 3 नए मामले दर्ज हुए हैं। लोग एहतियात बरतें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!