हिमाचल में भारी बारिश से पंडोह डैम के सभी फ्लड गेट खोले

Edited By Ekta, Updated: 18 Aug, 2019 05:48 PM

open all flood gates of pandoh dam

हिमाचल में भारी बारिश के चलते मंडी जिले के पंडोह डैम के सभी फ्लड गेट खोले दिए गए हैं। पंडोह डैम से छोड़े गए पानी के कारण पंडोह बाजार में पानी घुस गया और इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर ने बताया कि पंडोह डैम की फ्लशिंग का...

मंडी: हिमाचल में भारी बारिश के चलते मंडी जिले के पंडोह डैम के सभी फ्लड गेट खोले दिए गए हैं। पंडोह डैम से छोड़े गए पानी के कारण पंडोह बाजार में पानी घुस गया और इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर ने बताया कि पंडोह डैम की फ्लशिंग का कार्यक्रम पहले से ही तय था और इस बारे में जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया था।
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि डैम के पास इतनी बड़ी रेजर वॉयर नहीं कि यहां पानी स्टोर किया जा सके। यहां से पानी को सिर्फ डायवर्ट किया गया है और जो पानी पीछे से आया उसे ही आगे छोड़ा गया है। साथ ही ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने पर बड़ा फैसला लिया गया है। नदी में 1 लाख क्यूसिक पानी आ रहा है। वहीं लोगों को नदी के किनारे से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!