हिमाचल में पंजाब नंबर की गाड़ी से 4 किलो 'काला सोना' बरामद, होशियारपुर के 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2026 03:01 PM

bilaspur police arrests two punjab youths with 4kg hashish

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने घुमारवीं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान....

बिलासपुर/घुमारवीं (बंशीधर/जम्वाल): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने घुमारवीं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से लगभग 4 किलोग्राम चरस (जिसे ड्रग मार्कीट में काला सोना कहा जाता है) की खेप बरामद की है। मामले में पंजाब के होशियारपुर निवासी 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम बलोह फोरलेन सड़क पर मल्यावर लिंक रोड के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी (PB 07AC-2688) वहां पहुंची। पुलिस टीम ने जब गाड़ी को रोककर उसकी बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें सवार 2 युवकों के कब्जे से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि कुमार (22) पुत्र कपिल देव निवासी मकान नंबर-242, शक्ति नगर, धोबीघाट, जिला होशियारपुर, पंजाब और सुखबीर (28) पुत्र मदन लाल निवासी मकान नंबर 188, कनक मंडी, वार्ड नंबर-024, गढ़ी गेट, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने घुमारवीं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार और सख्ती से जारी है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था, इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच की जा रही है। नशे के इस काले कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!