पेड़ से गिरकर एक को मिली मौत, 2 घायल

Edited By kirti, Updated: 05 Apr, 2020 05:23 PM

one died by falling from tree

हिमाचल प्रदेश में पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झनियार निवासी 25 वर्षीय चमन लाल पुत्र ताबे राम के तौर पर हुई है। मामलारविवार को बंजार उपमंडल के तहत गांव थाच का है। जहां पशुओं के लिए चारा निकालते हुए एक युवक पेड़ से गिर गया। जिसके...

 

कुल्लू(दिलीप): हिमाचल प्रदेश में पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झनियार निवासी 25 वर्षीय चमन लाल पुत्र ताबे राम के तौर पर हुई है। मामलारविवार को बंजार उपमंडल के तहत गांव थाच का है। जहां पशुओं के लिए चारा निकालते हुए एक युवक पेड़ से गिर गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई, जबकि पेड़ के नीचे खड़े दो युवक घायल है, जिन्हें उपचार के लिये बंजार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार थाच गांव के तीन युवक पशुओं को चारा लाने के लिये जंगल गए थे।

जिनमें से एक युवक पेड़ में चढ़कर चारे के लिए टहनियां काट रहा थे तो इस दौरान पेड़ की एक टहनी टूट गई। जिस कारण पेड़ पर चढ़ा युवक नीचे जा गिरा। एसपी गौरव सिंह के अनुसार इस घटना में घायल हुए युवकों की पहचानं ध्यान सिंह पुत्र सेस राम निवासी वरिंगचा, नोहांडा व टेक सिंह पुत्र केवल राम निवासी डिंगचा नोंहाडा के तौर पर हुई है। बंजार अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!