कुल्लू में कोरोना से 8वीं मौत, भुंतर के 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2020 07:34 PM

one death in kullu from corona

कुल्लू जिला में रविवार को एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। बगीचा भुंतर के 50 वर्षीय व्यक्ति ने सिविल अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया है। उक्त व्यक्ति किडनी के रोग से ग्रस्त था।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): कुल्लू जिला में रविवार को एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। बगीचा भुंतर के 50 वर्षीय व्यक्ति ने सिविल अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया है। उक्त व्यक्ति किडनी के रोग से ग्रस्त था। इसें रविवार सुबह खांसी, बुखार व सांस में तकलीफ के चलते अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में लाया गया था जहां कुछ देर बाद इसकी मौत हो गई। रैपिड एंटीजन टैस्ट में उक्त व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कुल्लू जिला में कोरोना से यह 8वीं मौत है।

मेडिकल ऑफिसर सहित 6 लोग पॉजिटिव

वहीं जिला में रविवार को आटीपीसीआर पर जांचे गए सैंपलों में से 6 नए कोरोना पॉजिटिव मामले भी सामने आए हैं। इनमें हरीहर अस्पताल के 30 वर्षीय मेडिकल ऑफिसर पॉजिटिव पाए गए हैं जोकि सुल्तानपुर कुल्लू के रहने वाले व्यक्ति के सीधे संपर्क में आए हैं। इसके अलावा मियां बेड़ कुल्लू का 35 वर्षीय व्यक्ति, अखाड़ा बाजार पैट्रोल पंप के पास से 16 वर्षीय लड़का, भुंतर के 25 व 27 वर्षीय युवक, भडय़ोली भुंतर का 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!