भयानक हादसा: JCB ने अचानक मारा कट, टक्कर के बाद सीधे बकेट में जा गिरा बाइक सवार; अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2026 07:34 PM

accident in paonta sahib

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत माजरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है। क्यारदा के पास एक जेसीबी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

पांवटा साहिब (कपिल): सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत माजरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है। क्यारदा के पास एक जेसीबी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास पुत्र जगदीश चंद निवासी पुरुवाला कांशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अचानक कट मारने से हुआ हादसा
पुलिस को दी गई शिकायत में घटना के चश्मदीद संजय कुमार निवासी पुरुवाला कांशीपुर ने बताया कि वह माजरा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान क्यारदा के पास उसने देखा कि पांवटा साहिब की ओर जा रही एक बाइक को सामने से (माजरा की तरफ से) आ रही एक जेसीबी ने अचानक कट मारते हुए सीधी टक्कर मार दी। चश्मदीद के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गई, जबकि बाइक सवार विकास हवा में उछलकर सीधे जेसीबी की बकेट में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल विकास को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरी चोटों के कारण उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक की पहचान ज्ञान चंद निवासी टोका नगला)के रूप में की है।

चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज : एसपी
मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के असल कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!