Himachal: अब चीड़ की पत्तियां बनेंगी कमाई का जरिया, इतने रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदेगा वन निगम

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2024 06:10 PM

now there will be income from pine leaves

हिमाचल प्रदेश में वन निगम लोगों से 9 रुपए प्रति किलोग्राम चीड़ की पत्तियां खरीदेगा। इसका उपयोग ईंधन बनाने के लिए किया जाएगा।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में वन निगम लोगों से 9 रुपए प्रति किलोग्राम चीड़ की पत्तियां खरीदेगा। इसका उपयोग ईंधन बनाने के लिए किया जाएगा। इसके लिए पायलट प्रोजैक्ट के आधार पर हमीरपुर में 1 करोड़ की लागत से छोटी फैक्टरी लगाई जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो निगम राज्य में एक बड़ा उद्योग स्थापित करेगा। राज्य में हर वर्ष गर्मियों में हजारों करोड़ की वन संपदा आग की भेंट चढ़ जाती है।

हमीरपुर में फैक्टरी स्थापित करने जा रहा निगम
सबसे अधिक आग चीड़ के जंगलों में लगती है, क्योंकि चीड़ के पत्ते अधिक ज्वलनशील होते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए वन विभाग हमीरपुर में चीड़ की पत्तियों से ईंधन पैदा करने वाली ईंटें बनाने के लिए एक फैक्टरी स्थापित करने जा रहा है। इससे संबंधित प्रस्ताव को जल्द ही निगम की बीओडी की बैठक में लाया जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसको लेकर अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फैक्टरी लगाने से पहले वन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने लुधियाना में बनी फैक्टरी का भी दौरा किया है। लुधियाना में पराली से ईंधन पैदा करने वाली ईंटों को लेकर फैक्टरी स्थापित है। उसी तर्ज पर हिमाचल में भी चीड़ की पत्तियों से ईंधन पैदा करने वाली ईंटों का उत्पादन किया जाएगा। इन ईंटों का उपयोग तंदूर व अन्य स्थानों को कोयले के स्थान पर किया जाएगा।

जंगल की आग से भी मिलेगी राहत
राज्य के जंगलों में गर्मियों में आग लगती है। इससे भारी नुक्सान होता है लेकिन जंगलों में चीड़ की पत्तियों को एकत्र करने से आग की संभावना कम होगी। इससे जंगलों में आग से राहत मिलेगी।

मनरेगा की तर्ज पर मिलेगा रोजगार
हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने बताया कि चीड़ के पत्तों की खरीद के लिए वन निगम विभिन्न स्थानों पर खरीद केंद्र स्थापित करेगा। इसके अलावा पहले लोगों से 9 रुपए प्रति किलो की दर से चीड़ के पत्ते खरीदे जाएंगे। इसके अलावा मनरेगा की तर्ज पर भी लोगों को चीड़ के पत्तों को एकत्र करने के लिए दिहाड़ी दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर रोजगार मिलेगा। इससे बेरोजगारों को अपने घर-द्वार पर ही रोजगार मिलेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!