Kangra: नशा मुक्ति केंद्र से निकले 3 युवकों समेत 4 की सड़क हादसे में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2026 11:22 PM

noorpur road accident young man death

नूरपुर के नागावाड़ी स्थित संजीवनी फाऊंडेशन नशा मुक्ति केंद्र से लापता हुए 3 युवकों की मंगलवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके साथ कार चला रहे उनके दोस्त की भी जान चली गई।

नूरपुर (राकेश): नूरपुर के नागावाड़ी स्थित संजीवनी फाऊंडेशन नशा मुक्ति केंद्र से लापता हुए 3 युवकों की मंगलवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके साथ कार चला रहे उनके दोस्त की भी जान चली गई। चारों गुरदासपुर-अमृतसर नैशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हुए। जानकारी के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र से सोमवार रात गायब हुए नरेश कुमार, विनोद कुमार और राही अपने दोस्त विक्की विक्रम के साथ कार में अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान नौशहरा मज्जा सिंह के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विक्की भदरोया में कार्यरत था और अपनी कार में युवकों को लेकर जा रहा था।

घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद तीनों युवक केंद्र से बाहर कैसे निकल गए। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि केंद्र से लापता युवकों के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है, जबकि प्रशासन केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था की जांच में जुट गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!