Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Jun, 2026 04:32 PM

Hamirpur News : मंगलवार को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के पटलांदर स्थित निवास स्थान पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सुबह से शाम तक तांता...
Hamirpur News : मंगलवार को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के पटलांदर स्थित निवास स्थान पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। इस दौरान जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों, बगेहड़ा वार्ड से तृप्ता धीमान, पनोह वार्ड से आशा देवी, दरोगण पति कोट वार्ड से मनजीत धीमान व भोरंज के जाहु वार्ड से आज़ाद पवन कुमार व विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों, बीडीसी सदस्यों तथा वार्ड सदस्यों ने राजेंद्र राणा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
राजेंद्र राणा ने सभी का गर्मजोशी से किया स्वागत
इस अवसर पर राजेंद्र राणा ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी संभालने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें गांवों में मजबूत होती हैं और पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की धुरी होते हैं। ऐसे में जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हुए सभी प्रतिनिधियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी-अपनी पंचायतों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क तथा स्वच्छता जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि ग्राम पंचायतों का सशक्त और संतुलित विकास ही प्रदेश और देश के विकास की मजबूत नींव तैयार करता है। “विकसित ग्राम पंचायत से विकसित विधानसभा” के संकल्प को साकार करने में पंचायत प्रतिनिधियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय और सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।