HPTU Result 2026: बी. फार्मेसी और बी. आर्क फाइनल सैमेटर का परिणाम जारी, जानें कितने छात्रों को मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 22 Jul, 2026 05:58 PM

b pharmacy and b arch final semester results released

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर में बी. फार्मेसी और बी. आर्क की पढ़ाई कर रहे अंतिम सैमेस्टर के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इन दोनों महत्वपूर्ण कोर्सेज के फाइनल सैमेस्टर का परीक्षा परिणाम आधिकारिक...

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर में बी. फार्मेसी और बी. आर्क की पढ़ाई कर रहे अंतिम सैमेस्टर के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इन दोनों महत्वपूर्ण कोर्सेज के फाइनल सैमेस्टर का परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। छात्रों का पासिंग प्रतिशत काफी शानदार रहा है।

बी. फार्मेसी में 1274 छात्र उत्तीर्ण
विश्वविद्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार बी. फार्मेसी अंतिम सैमेस्टर की परीक्षा में कुल 1409 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 1274 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने बी. फार्मेसी रि-अपीयर के अंतिम सैमेस्टर का परिणाम भी घोषित कर दिया है। रि-अपीयर की परीक्षा में कुल 48 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 15 परीक्षार्थी पास होने में सफल रहे हैं।

बी. आर्क में 17 में से 16 छात्र पास
फार्मेसी के अलावा विश्वविद्यालय ने बी. आर्क (बैचलर ऑफ आर्किटैक्चर) के अंतिम सैमेस्टर के नतीजे भी जारी किए हैं। इस परीक्षा में कुल 17 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 16 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, जबकि एक छात्र की रि-अपीयर आई है।

यहां देखें अपना रिजल्ट 
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि परिणाम ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। बी. फार्मेसी और बी. आर्क अंतिम सैमेस्टर के सभी छात्र अपना परीक्षा परिणाम तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वैबसाइट  पर जाकर चेक और डाऊनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!