बेरोजगारों युवाओं के लिए खुशखबरी: 90 पदों के लिए 7 अगस्त को हमीरपुर में होंगे साक्षात्कार, मिलेगा इतना वेतन

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jul, 2026 11:28 AM

interviews for 90 posts will be held in hamirpur on august 7

Hamirpur News : जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 7 अगस्त को लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 90 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड...

Hamirpur News : जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 7 अगस्त को लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 90 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड हमीरपुर भी फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 6-6 पदों को भरने के लिए 25 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेगी। अभ्यर्थी स्नातक या डिप्लोमाधारक या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये या उसकी क्षमता के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि लघु रोजगार मेले में हमीरपुर की एक और कंपनी न्यू एनजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड भी फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 4-4 पदों को भरने के लिए 22 से 45 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेगी। इनके लिए दसवीं, बारहवीं और स्नातक उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार से 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!