Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Jul, 2026 01:26 PM

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर छुट्टी पर घर आए सेना के 30 वर्षीय जवान का शव फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं, घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर छुट्टी पर घर आए सेना के 30 वर्षीय जवान का शव फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं, घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बड़सर उपमंडल के लोहारली गांव का है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जगदीश, निवासी गांव लोहारली के रूप में हुई है। वे थलसेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे और रविवार को ही अपने परिवार से मिलने के लिए छुट्टी पर घर आए थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात रवि कुमार ने परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चले गए। वहीं, सोमवार सुबह जब काफी देर तक वे कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रवि का शव फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि रवि कुमार शादीशुदा थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा ढाई साल का एक मासूम बेटा है। जवान की अचानक हुई मृत्यु से मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें