Hamirpur: बच्ची को रैस्क्यू कर पहुंचाया आईसीएसए सुंदरनगर, बच्ची को मिल सकेगी बेहतर परवरिश

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 05:44 PM

the girl was rescued and taken to icsa sundernagar she will now receive better

बाल न्यायालय हमीरपुर की कमेटी ने एक 12 वर्षीय मासूम मूकबधिर बच्ची का रैस्क्यू कर उसे बेहतर शिक्षा और परवरिश प्रदान करने के लिए आईसीएसए सुंदरनगर भिजवाया है।

हमीरपुर (अजय): बाल न्यायालय हमीरपुर की कमेटी ने एक 12 वर्षीय मासूम मूकबधिर बच्ची का रैस्क्यू कर उसे बेहतर शिक्षा और परवरिश प्रदान करने के लिए आईसीएसए सुंदरनगर भिजवाया है। जानकारी के मुताबिक जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण के सैक्रेटरी कुलदीप शर्मा के माध्यम से यह मामला डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी हमीरपुर के पास था। इस पर कार्रवाई करते हुए डीसीडब्ल्यूसी ने चाइल्ड हैल्पलाइन हमीरपुर को बच्ची को रैस्क्यू करने के आदेश दिए, जिस पर ममता कुमारी व दिनेश कुमार ने बच्ची को सुजानपुर से रैस्क्यू किया। यह प्रवासी बच्ची शारीरिक शोषण का शिकार थी।

उत्तर प्रदेश निवासी इसके माता-पिता की मृत्यु होने के बाद बच्ची मुंहबोली चाची के साथ दयनीय स्थिति में रह रही थी। रैस्क्यू करने के उपरांत बच्ची को उसकी चाची के साथ वन स्टॉप सैंटर में भेजा गया था। कोर्ट में पेश होने के दौरान बच्ची की चाची कहीं फरार हो गई। इस मामले में सीएचएल की शबाना खातून और डीसीपीओ की शबनम ने इसे फिर कमेटी के समक्ष पेश किया। उसके उपरांत डीसी डब्ल्यूसी के आदेशानुसार सीपीयू की पीओ उर्मिला देवी और पुलिस से पूजा रानी ने सोमवार को बच्ची को सुंदरनगर स्थित आईसीएसए में सकुशल पहुंचाया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!