पत्नी व बेटी के साथ आज शिमला पहुंचेंगे हिमाचल के नए राज्यपाल

Edited By Vijay, Updated: 10 Sep, 2019 04:06 PM

new governor bandaru dattatreya

हिमाचल के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार को हवाई मार्ग से शिमला पहुंचेंगे। दत्तात्रेय बुधवार को राजभवन में हिमाचल के 27वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

शिमला: हिमाचल के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार को हवाई मार्ग से शिमला पहुंचेंगे। दत्तात्रेय बुधवार को राजभवन में हिमाचल के 27वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में करीब 300 मेहमान शामिल होंगे। इनमें हिमाचल से बाहर के करीब 200 मेहमान होंगे। कुछ मेहमान सोमवार को राजधानी पहुंच गए हैं तो कुछ मंगलवार को पहुंचेंगे। इन अतिथियों को हिमाचली व्यंजनों के अलावा साऊथ इंडियन डिश परोसी जाएंगी।

राजभवन में नए राज्यपाल के स्वागत की तैयारियां शुरू

उल्लेखनीय है कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के शनिवार को राजस्थान के लिए रवाना होने के बाद राजभवन ने नए राज्यपाल के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के साथ मेहमानों के ठहरने की भी व्यवस्था की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!