हिमाचल में जल्द होगी मानसून की एंट्री, 2 जुलाई तक 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Vijay, Updated: 28 Jun, 2022 09:31 PM

monsoon will soon enter himachal

हिमाचल में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। मौसम का अनुमान है कि प्रदेश में 24 घंटों के भीतर मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। मानसून की एंट्री होने के कारण हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहेगा।

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। मौसम का अनुमान है कि प्रदेश में 24 घंटों के भीतर मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। मानसून की एंट्री होने के कारण हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश की झड़ी लगी रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर बाकी सभी जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। 2 जुलाई तक इन सभी जिलों में बारिश की झड़ी लगी रहने का अनुमान है, ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों-बागवानों के साथ-साथ पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए एडवाजरी जारी की है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार पर्यटकों व स्थानीय लोगों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है, साथ ही नदी-नालों से दूर रहने को भी कहा गया है। वहीं प्रदेश में मंगलवार भी राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में मौसम खराब बना रहा। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश भी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश जोगिंद्रनगर में 74 मिलीमीटर, नालागढ़ में 58, धर्मशाला 56, गग्गल 52, सुजानपुर टीहरा 40, पालमपुर 24, देहरा गोपीपुर 24, भोरंज हमीरपुर 22, भराड़ी 17 डल्हौजी 17, पांवटा साहिब 15, पंडोह 11 और चम्बा 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मानसून सीजन के करीब आते ही हिमाचल प्रदेश में उमस भरी गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। 

तापमान पर एक नजर
मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 36.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी शिमला में 25.3 डिग्री, सुंदरनगर 32.9, भुंतर 34.5, कल्पा 27.4, धर्मशाला 28, नाहन 30, केलांग 27.3 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पालमपुर में 27.3, सोलन 32, मनाली 28.2, कांगड़ा 31.7, मंडी 33, बिलासपुर 33, हमीरपुर 32.4, चम्बा 32.9 डिग्री सैल्सियस और डल्हौजी में 24.4 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!