राजेंद्र राणा ने साधा निशाना, बाेले-चंद ठेकेदारों की पार्टी बनकर रह गई है भाजपा सरकार

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2021 06:11 PM

mla rajender rana targer on bjp

बुधवार काे ग्राम पंचायत गुवारडू में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक व सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार को बने साढ़े तीन साल हो गए हैं परंतु डबल...

हमीरपुर (ब्यूराे): बुधवार काे ग्राम पंचायत गुवारडू में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक व सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार को बने साढ़े तीन साल हो गए हैं परंतु डबल इंजन की यह सरकार विकास कार्य करवाने में पूरी तरह असफल रही है। भाजपा सरकार चंद ठेकेदारों की पार्टी बनकर रह गई है जो अपनी इच्छा से जनता को कठपुतलियों की तरह नचाते हैं और गरीब जनता के लिए आए संसाधनों और ग्रांट का अपनी मर्जी से इस्तेमाल करते हैं।

PunjabKesari, MLA and Women Image

5 महिला मंडलों व 1 स्वयं सहायता समूह काे किया सम्मानित

इससे पहले विधायक ने सर्वकल्याणकारी संस्था के माध्यम से गुवारडू पंचायत के 5 महिला मंडलों व 1 स्वयं सहायता समूह को टैंट देकर सम्मानित किया व 12-12 हजार रुपए महिला मंडलों को देने की घोषणा की गई। जन हितैषी सोच को आगे बढ़ाते हुए विधायक राजेंद्र राणा ने बाहल महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की और इसके साथ ही जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बाहल में एम्बुलैंस रोड बनाने की भी घोषणा की। इस दौरान काफी लोगों ने कुछ शिकायतें भी विधायक के सामने रखीं जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

एक दर्जन लाेगाें ने भाजपा छाेड़कर ज्वाइन की कांग्रेस

राजेंद्र राणा ने पार्टी के सिद्धांतों व जनमानस के लिए कल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत करवाया, जिससे प्रभावित होकर सुजानपुर भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष देव आनंद, राजेंद्र भंडारी, विजय कुमार, अजीत सिंह, कमलेश कुमार, बालकृष्ण, दीनानाथ, उर्मिला देवी, सोमा देवी, विनोद कुमार, पूर्ण चंद इत्यादि कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। इन्हाेंने पार्टी के सिद्धांतों में अपनी निष्ठा जाहिर की और कांग्रेस का दामन थामा।

ये रहे माैके पर माैजूद

इस दौरान हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया के चैयरमेन अभिषेक राणा, सर्वकल्याणकारी संस्था के जिला अध्यक्ष राजीव गांधी, पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, सर्वकल्याणकारी संस्था ब्लॉक अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सुरेश कुमार, पूर्व टपरे पंचायत की प्रधान रजनीश कुमारी, गुवारडू की प्रधान सरोज कुमारी सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!