PG में रह रही छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें, आरोपी की करतूत का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपी शिकायत

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Sep, 2026 01:19 PM

obscene acts with female students living in a pg accommodation

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में पेइंग गेस्ट में रह रही छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और उन्हें परेशान करने का मामला सामने आया है।

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में पेइंग गेस्ट में रह रही छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और उन्हें परेशान करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला हमीरपुर शहर स्थित वार्ड नंबर-10 का है। छात्राओं का आरोप है कि सामने वाले मकान में रहने वाला एक व्यक्ति आए दिन उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। वहीं, आरोपी की हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने उसका वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एक संस्थान में पढ़ाई कर रही छात्राओं का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उन्हें देखकर गंदी हरकतें करता था। पहले छात्राओं ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं तो उन्होंने आरोपी की हरकतों से तंग आकर उसका वीडियो बनाया और मकान मालिक सुरजीत गौतम को पूरे मामले से अवगत कराया। वहीं, इसके बाद मकान मालिक ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!