"सरकारी योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य", बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Sep, 2026 03:20 PM

minister vikramaditya singh

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत दूधालटी में "मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना " को लेकर विशेष संवाद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि...

Shimla News : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत दूधालटी में "मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना " को लेकर विशेष संवाद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना का शुभारंभ आगामी 2 अक्टूबर को किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत क्षेत्र के टूटू विकास खंड से लगभग 782 परिवारों का चयन किया गया है। अभी इसमें 20 सितंबर 2026 तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है। हमारा प्रयास है कि योजना के निर्धारित मानदंडों के अनुसार अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसमें शामिल कर उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि वह पात्र परिवारों का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा उन्हें सरकार की योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ पात्र परिवारों तक एकीकृत रूप से पहुंचाना है। इसके तहत प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का समन्वय करते हुए पात्र परिवारों, महिलाओं, बुजुर्गों, पेंशनधारकों तथा अन्य जरूरतमंद वर्गों को उपलब्ध सुविधाओं और लाभों से जोड़ा जाएगा।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कई बार पात्र लोग योजनाओं की जानकारी के अभाव में सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे लाभों से वंचित रह जाते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि संबंधित अधिकारी और विभाग पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में भी आवश्यक सहयोग प्रदान करें। सरकार ने इन योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान किया है। लेकिन जब तक इनका लाभ ग्रामीण क्षेत्र में खड़े अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगा, तब तक योजनाओं का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इसमें हम सभी की जिम्मेदारी है जनप्रतिनिधियों की भी, अधिकारियों की भी और समाज की भी। इसलिए जरूरी है कि हम योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करें और पात्र लोगों को उनका अधिकतम लाभ दिलाने के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि लोगों के सुझाव से इस योजना को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 900 करोड़ रुपये के विकास कार्य शिमला ग्रामीण विधानसभा के अंदर चले हुए है। इस दौरान मंत्री के समक्ष लोगों ने अपनी जनसमस्याएं भी रखी जिनका मंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!