Edited By Swati Sharma, Updated: 17 May, 2026 10:28 AM

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ेगी और मौजूदा पर्यटन सत्र के दौरान होटल, रेस्तरां और परिवहन क्षेत्र के कारोबार पर नकारत्मक असर होगा।

कांग्रेस नेता विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि इनके अलावा, बिटुमेन की बढ़ती कीमतें सड़क निर्माण परियोजनाओं में बाधा डाल रही हैं और केंद्र को इसपर विचार करना चाहिए। सिंह ने कहा कि इस बढ़ोतरी से आम जनता, किसानों, बागवानी करने वालों और व्यापारियों को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जानबूझकर कीमतों में बदलाव नहीं किया गया और मतदान के बाद दाम तुरंत बढ़ा दिये गये।
मंत्री ने कहा, ''वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर पहले ही महंगे हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन का सत्र इस समय चरम पर है, ऐसे में पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।'' सिंह के मुताबिक, डीजल की ऊंची कीमतों से माल ढुलाई शुल्क में वृद्धि होगी, जिसके परिणामस्वरूप निर्माण सामग्रियों, यथा- सीमेंट, सरिया और एल्युमीनियम आदि की लागत भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सब्जियां, दूध और खाना पकाने के तेल जैसी आवश्यक वस्तुएं भी महंगी हो जाएंगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें