Una: चुनाव हारने पर कांग्रेस को नजर आती है वोट चोरी : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Oct, 2026 06:45 PM

amb anurag congress comment

भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनाव में हारने के बाद ही वोट चोरी नजर आती है।

बड़ूही/अम्ब (अश्विनी): भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनाव में हारने के बाद ही वोट चोरी नजर आती है। जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो उसे चुनाव प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी दिखाई नहीं देती लेकिन हार मिलते ही ईवीएम, चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोप लगाने शुरू कर देती है। कांग्रेस के पास अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं बल्कि केवल आरोप और अपनी फीलिंग है। बंगाणा और अम्ब में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भी झूठा रोना रो रही है। कांग्रेस को लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए, न कि अपनी राजनीतिक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना चाहिए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को ऐसी सरकार चाहिए जो रिमोट कंट्रोल से चले लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिमोट से नहीं चलते। प्रधानमंत्री देशहित में स्वतंत्र निर्णय लेते हैं और मजबूत नेतृत्व के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस के नेता उच्च न्यायालय से लेकर राष्ट्रपति तक पहुंच गए लेकिन जब उनसे आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत मांगे गए तो उनके दावों की हवा निकल गई। लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और राजनीतिक दलों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस के आरोपों का जवाब तथ्यों और जनता के बीच जाकर दें।

मैं टिकट बांटने नहीं आया, हाईकमान तय करेगा उम्मीदवार
कार्यक्रम के दौरान जब अनुराग सिंह ठाकुर मंच से संबोधित कर रहे थे तो युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्त्ता दविंदर कुमार भुट्टो के समर्थन में नारे लगाने लगे। इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद थे। ऐसे माहौल में अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह कुटलैहड़ भाजपा का टिकट बांटने नहीं आए हैं। टिकट का फैसला भाजपा हाईकमान करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!