कालाअंब-पांवटा साहिब NH पर बस-एम्बुलैंस के बीच जोरदार टक्कर, एंबुलैंस चालक गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2022 04:32 PM

massive collision between bus and ambulance

कालाअंब-पांवटा साहिब नैशनल हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस व एक एम्बुलैंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जहां एम्बुलैंस को काफी नुक्सान पहुंचा है वहीं उसके चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

नाहन (दलीप): कालाअंब-पांवटा साहिब नैशनल हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस व एक एम्बुलैंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जहां एम्बुलैंस को काफी नुक्सान पहुंचा है वहीं उसके चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन की एक एंबुलैंस जब मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ छोड़कर वापस लौट रही थी तो नैशनल हाईवे कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर गऊशाला के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलैंस चालक गंभीर रूप सेघायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया है। उधर, हादसे के बाद नैशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सूचना मिलते ही पुलिस थाना नाहन की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!