Kangra News: मुबारिकपुर-देहरा NH पर फिर हुआ हादसा, ढलियारा के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2026 03:08 PM

truck overturn in the middle on the road

मुबारिकपुर-देहरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर ढलियारा के खतरनाक और तीखे मोड़ों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। बुधवार सुबह ढलियारा में गहरी उतराई पर हनुमान मंदिर के पास एक सामान से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया।...

देहरा (सेठी): मुबारिकपुर-देहरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर ढलियारा के खतरनाक और तीखे मोड़ों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। बुधवार सुबह ढलियारा में गहरी उतराई पर हनुमान मंदिर के पास एक सामान से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा सारा सामान सड़क पर बिखर गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह के जानी नुक्सान की कोई खबर नहीं है।

तीखी ढलान पर चालक ने खोया नियंत्रण
जानकारी के अनुसार सामान से लदा यह ट्रक देहरा की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक ढलियारा की गहरी उतराई और तीखे मोड़ पर पहुंचा, चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा पेश आया, उस वक्त इस व्यस्त नैशनल हाईवे पर सामने से कोई दूसरा वाहन नहीं गुजर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय सामने से कोई छोटी या बड़ी गाड़ी आ रही होती, तो यह दुर्घटना एक बेहद भयावह रूप ले सकती थी और बड़ा नुक्सान हो सकता था।

बाहरी राज्यों के चालकों के लिए खतरा बन रहे ये तीखे मोड़
ढलियारा के ये घुमावदार मोड़ अब ड्राइवरों के लिए एक ब्लैक स्पॉट बन चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ये तीखे मोड़ पहले भी कई गंभीर हादसों का कारण बन चुके हैं। हादसे का मुख्य कारण यह है कि विशेष रूप से बाहरी राज्यों से आने वाले चालक यहां की भौगोलिक स्थिति से अनजान होते हैं। वे इस लगातार आती गहरी ढलान और तीखे मोड़ों का सही से अनुमान नहीं लगा पाते, जिसके परिणामस्वरूप उनके वाहन बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

क्रैश बैरियर और स्पीड लिमिट बोर्ड भी बेअसर, NHAI से ठोस उपायों की मांग
लगातार हो रहे इन हादसों से चिंतित स्थानीय लोगों ने अब प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने इस ब्लैक स्पॉट पर जल्द से जल्द अधिक प्रभावी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। उनका तर्क है कि हालांकि विभाग द्वारा यहां चेतावनी संकेतक, स्पीड लिमिट बोर्ड, रंबल स्ट्रिप्स और क्रैश बैरियर जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं लगाई गई हैं, लेकिन ये सभी उपाय हादसों को रोकने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसों के इस सिलसिले को थामने के लिए कोई स्थायी और तकनीकी समाधान निकाला जाए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!