Kullu News: विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, आखिरी सांस लेने से पहले मां के सामने सास-देवर पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Vijay, Updated: 30 Jun, 2026 07:46 PM

married woman took horific step

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बजौरा से सटी गड़सा वैली के सचाणी गांव में एक विवाहिता द्वारा ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका ने कीटनाशक (घास छिड़कने वाली दवाई) निगल कर अपनी जान दे दी।

बजौरा (कृष्ण): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बजौरा से सटी गड़सा वैली के सचाणी गांव में एक विवाहिता द्वारा ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका ने कीटनाशक (घास छिड़कने वाली दवाई) निगल कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सचाणी निवासी 40 वर्षीय दिल्ली देवी पत्नी संगत राम ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में पहले सीएच तेगुबेहड में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा अधिकारी ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की गंभीर हालत को देखते हुए 28 जून को उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी भेजा गया, जहां से उसे आगे एम्स बिलासपुर के लिए रैफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, एम्स बिलासपुर में 28 जून को ही इलाज के दौरान दिल्ली देवी ने दम तोड़ दिया।

मृतका की माता रामी देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामी देवी ने बताया कि 27 जून को उनके दामाद संगत राम ने फोन पर सूचना दी थी कि दिल्ली देवी ने जहर खा लिया है और वह कुल्लू अस्पताल में दाखिल है। सूचना मिलते ही जब रामी देवी कुल्लू अस्पताल पहुंचीं तो 28 जून को उनकी बेटी को थोड़ी देर के लिए होश आया था। होश में आने पर दिल्ली देवी ने अपनी मां को बताया कि उसकी सास उर्मिला देवी और देवर सुंदर सिंह उसे बिना वजह परेशान करते हैं। एक जमीनी विवाद और सास-देवर की लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने घास में छिड़कने वाली दवाई (जहर) खाई है। रामी देवी का आरोप है कि शादी के महज 2 महीने बाद से ही उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा था।

बेटी के आखिरी बयान के आधार पर माता रामी देवी ने सास उर्मिला देवी और देवर सुंदर सिंह पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कुल्लू के एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गहनता से जांच की जा रही है। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!