Kullu: नगर परिषद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खाली पद पर व्यापार मंडल ने निकाली रोष रैली

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Oct, 2024 12:07 PM

manali business board protest rally

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष पद चुनाव प्रक्रिया में देरी के चलते व्यापार मंडल ने शनिवार को बाजार में रोष रैली निकाली। व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद में न अध्यक्ष है और न ही उपाध्यक्ष है।

मनाली (सोनू): नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष पद चुनाव प्रक्रिया में देरी के चलते व्यापार मंडल ने शनिवार को बाजार में रोष रैली निकाली। व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद में न अध्यक्ष है और न ही उपाध्यक्ष है। इस कारण शहर में डेढ़ महीने से विकास कार्य ठप्प हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। बाहरी व्यापारी खुले में नकली सामान बेच रहे हैं जिस कारण स्थानीय दुकानदारों को नुक्सान हो रहा है और पर्यटक भी ठगे जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। 

संजीव ने कहा कि शनिवार को पूरी उम्मीद थी कि मनाली को नया अध्यक्ष मिल जाएगा, लेकिन मनाली वासियों को निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का समय पर चयन नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिलेगा और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आग्रह करेगा। उन्होंने रामबाग में व्यापार मंडल के सदस्यों को सम्बोधित किया और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!