Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Oct, 2026 04:10 PM

Kullu News : एक व्यक्ति ने होटल संचालक का पहले मोबाइल फोन चुराया और फिर नैट बैंकिंग के जरिए 5.14 लाख रुपए उड़ा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
Kullu News : एक व्यक्ति ने होटल संचालक का पहले मोबाइल फोन चुराया और फिर नैट बैंकिंग के जरिए 5.14 लाख रुपए उड़ा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना मनाली में शिकायतकर्ता राकू राम सागर रिजॉर्ट मनाली ने शिकायत दर्ज करवाई कि योगेश देसाई ने 10 अक्तूबर को उसका मोबाइल फोन, जिसमें बैंक खाते से पंजीकृत सिम कार्ड लगा था, लेकर बिना बताए चला गया। 16 अक्तूबर को डुप्लीकेट सिम प्राप्त कर मोबाइल बैंकिंग चालू करने पर पता चला कि उसके बैंक खाते से 5,14,000 की राशि अनधिकृत रूप से स्थानांतरित गई है।
इस संबंध में थाना मनाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें