Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Oct, 2026 02:13 PM

जिला कुल्लू के सेऊबाग क्षेत्र में एक महिला अपने बीमार पति को छोड़कर बच्चे को साथ लेकर फरार हो गई है। पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
Kullu News : जिला कुल्लू के सेऊबाग क्षेत्र में एक महिला अपने बीमार पति को छोड़कर बच्चे को साथ लेकर फरार हो गई है। पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
मिस्त्री का काम करता है व्यक्ति
पुलिस के अनुसार, नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि वह सेऊबाग में रहता है और पिछले 4 वर्षों से कुल्लू में मिस्त्री का काम करता है। पिछले 3 वर्षों से पत्नी उसके साथ कुल्लू में रह रही थी व उसका 9 महीने का बेटा है। बीते रोज जब वह बीमार था और कमरे में सोया था। उसे लगा कि पत्नी छत पर धूप सेंकने या पड़ोस में गई है परन्तु जब वह 2 बजे उठा तो पत्नी कमरे में नहीं थी।
शिकायत के अनुसार, पड़ोसियों से पूछा तो पता चला कि वह सेऊबाग से काईस की तरफ गई थी। फिर काईस क्षेत्र में उसे ढूंढा और रिश्तेदारों को फोन किया परन्तु उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि लापता महिला और उसके बच्चे की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें