11 अक्तूबर को चम्बा पहुंचेगी बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2020 07:25 PM

manali 11 october chamba raveena tandon

हिमाचल की वादियां जल्द ही फिल्मी सितारों से गुलजार होने जा रही हैं। शिल्पा के बाद अब रवीना टंडन का हिमाचल आने का कार्यक्रम है।

मनाली: हिमाचल की वादियां जल्द ही फिल्मी सितारों से गुलजार होने जा रही हैं। शिल्पा के बाद अब रवीना टंडन का हिमाचल आने का कार्यक्रम है। रवीना हिमाचल की वादियों में 2 महीने तक वैब सीरीज की शूटिंग करेगी। वह 11 अक्तूबर को चम्बा पहुंचेगी। रवीना राय कपूर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और आर.एस. एंटरटेनमैंट प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई द्वारा वैब सीरीज लाइन 3 की शूटिंग में भाग लेगी। चम्बा के डल्हौजी व खजियार सहित कांगड़ा के धर्मशाला व कुल्लू के नग्गर, मणिकर्ण, मनाली, सोलंग, गुलाबा व रोहतांग की वादियों में शूटिंग होगी। प्रदेश में शूटिंग का यह क्रम 2 महीने चलेगा। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शैट्टी हंगामा-टू हिन्दी फिल्म की शूटिंग के लिए 5 अक्तूबर को मनाली आ रही है। स्थानीय को-आर्डीनेटर अनिल कायस्ता ने बताया कि 11 अक्तूबर को रवीना टंडन चम्बा पहुंच रही है। कोविड-19 के बीच पर्यटन नगरी मनाली में फिल्म यूनिट के आने की खबर ने सभी को राहत दी है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिमाचल की वादियों में 2 महीने शूटिंग चलने से फिल्म शूटिंग से जुड़े हर कारोबारी को लाभ मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!