12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका! आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे 21 पद, 20 अक्तूबर तक करें आवेदन

Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2026 05:58 PM

government job opportunity for women who have passed 12th

बाल विकास परियोजना मैहला (चम्बा) के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली चल रहे पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने....

चम्बा (ब्यूरो): बाल विकास परियोजना मैहला (चम्बा) के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली चल रहे पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और 16 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इच्छुक महिलाएं 20 अक्तूबर तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं।

इन आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे पद
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र कुंडी-I, बैली, घरमाणी, चड़ी-I तथा किलोड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता के 5 पद भरे जाएंगे। वहीं, कुंडी-II, काकड़ोलू, भडोर, डुड़ेईं, संगेड़, दाढूंईं, बसोधन, उच्चका, बाहरेई, बाड़का, शिटल, हथेड़ी, निचला मंगला, मियाड़ी, रठियार तथा मांडला आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 16 रिक्त पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए केवल उसी फीडिंग एरिया (उप गांव) की स्थानीय निवासी महिलाएं ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

ये होगी पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका, दोनों ही पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, विभाग ने आय सीमा भी तय की है, जिसके तहत उम्मीदवार के परिवार की कुल वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी अथवा प्रति हस्ताक्षरित आय प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

आवेदन प्रक्रिया और साक्षात्कार की तिथि
इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, वार्षिक आय प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल (सत्यापित फोटोकॉपी) संलग्न करनी होगी। यह आवेदन 20 अक्तूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला (जिला चम्बा) के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

28 अक्तूबर को होंगे साक्षात्कार
दस्तावेजों की छंटनी के बाद पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार 28 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया प्रातः 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक एसडीएम कार्यालय चम्बा में चलेगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मैहला स्थित कार्यालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!