नाकाबंदी पर पिकअप जीप से पकड़ी शराब की बड़ी खेप, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 02 Nov, 2021 11:22 PM

liquor consignment recovered from jeep

दसेरन के पास नाके के दौरान पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी जीत सिंह ने मुख्य आरक्षी विरेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी प्रकाश व आरक्षी राकेश कुमार के साथ दसेरन के पास नाका लगाया था।

दाड़लाघाट (सोनी): दसेरन के पास नाके के दौरान पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी जीत सिंह ने मुख्य आरक्षी विरेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी प्रकाश व आरक्षी राकेश कुमार के साथ दसेरन के पास नाका लगाया था। इसी दौरान एक पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। जीप की तलाशी लेने पर उसमें से 150 पेटियां देसी व 2 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद की गईं। पुलिस ने मौके पर गाड़ी चालक से शराब ले जाने का लाइसैंस व परमिट मांगा लेकिन वह मौके पर कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। इस संदर्भ में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शराब की खेप व वाहन को कब्जे में ले लिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!