Una: बिजली मीटर में फर्जीवाड़े पर बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Sep, 2026 06:56 PM

gagret electricity meter fraud

गगरेट क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाडला प्रथम में बिजली मीटर को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्थायी रूप से बंद करवाने और दूसरे मीटर को बिना अनुमति स्थानांतरित करने के आरोप में पुलिस थाना गगरेट में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

गगरेट (हनीश): गगरेट क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाडला प्रथम में बिजली मीटर को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्थायी रूप से बंद करवाने और दूसरे मीटर को बिना अनुमति स्थानांतरित करने के आरोप में पुलिस थाना गगरेट में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने कृष्ण देव निवासी जाडला प्रथम की शिकायत पर ईश्वर सिंह और उसके पुत्र अजय कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जाडला प्रथम में उसकी और उसके भाई ईश्वर सिंह की पुश्तैनी जमीन व मकान संयुक्त हैं तथा दोनों के बीच संपत्ति को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। शिकायत के अनुसार 5 दिसम्बर, 2023 को न्यायालय द्वारा संबंधित मामलों में स्थगन आदेश जारी किए गए थे। आरोप है कि इसके बाद उसे उसके हिस्से के मकान से बेदखल करने के उद्देश्य से उसके नाम वर्ष 1984 से चल रहे बिजली मीटर को कथित फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर 12 जनवरी 2024 को स्थायी रूप से बंद करवाया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद ईश्वर सिंह के नाम नया बिजली कनैक्शन लिया गया और दूसरे मकान में लगा पुराना मीटर भी कथित तौर पर बिना विभागीय अनुमति के स्थानांतरित कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने बिजली विभाग से आरटीआई के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा होने का दावा किया है।

शिकायत में राशन कार्ड से संबंधित कथित अनियमितताओं तथा मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग भी की गई है। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना गगरेट में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!