Himachal : स्कूल से लौट रही छात्रा का जबरन पकड़ा हाथ, फिर की अश्लील हरकतें; मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Sep, 2026 02:01 PM

obscene act by blocking the way of a girl returning from school

जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में स्कूल की दहलीज लांघकर अपने घर की ओर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ राह चलते एक सिरफिरे युवक द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो अधिनियम और भारतीय...

Chamba News : जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में स्कूल की दहलीज लांघकर अपने घर की ओर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ राह चलते एक सिरफिरे युवक द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

की अश्लील हरकतें

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय घटी जब पीड़िता स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवक ने न केवल जबरन उसका हाथ पकड़ा, बल्कि उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। इतना ही नहीं आरोपी ने छात्रा पर दबाव बनाते हुए उसे डराया धमकाया और कहा कि या तो वह चुपचाप उसके साथ चले या फिर किसी अन्य लड़‌की को उसके साथ जाने के लिए राजी करे।

मामला दर्ज

इस खौफनाक अनुभव से सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर तुरंत पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया। तीसा पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकद्दमा दर्ज किया। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि थाना तीसा में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!