Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2023 04:27 PM

समूचे जिले में पिछले कल सुबह से हो रही बारिश ने इतना तांडव मचाया हुआ है कि डरे-सहमे लोगों ने अपने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। इस बारिश के कारण चंबा मुख्यालय को जोड़ने वाले कई रास्ते भूस्खलन के चलते बंद हो गए हैं.....
चम्बा (शिव): समूचे जिले में पिछले कल सुबह से हो रही बारिश ने इतना तांडव मचाया हुआ है कि डरे-सहमे लोगों ने अपने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। इस बारिश के कारण चंबा मुख्यालय को जोड़ने वाले कई रास्ते भूस्खलन के चलते बंद हो गए हैं तो वहीं आज सुबह पुराने बस अड्डे के समीप नरसिंह मंदिर की ओर से जाने वाले रास्ते पर लगाया गया एक बड़ा डंगा गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर या फिर स्कूली बच्चे वहां से नहीं गुजर रहे थे अन्यथा यहां पर कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। भूस्खलन के चलते 2 दोपहिया वाहन (स्कूटी व बाइक) मलबे की चपेट में आए गए।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही सपड़ी वार्ड की पार्षद निशा बड़ियाल तुरंत मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगरपालिका की लेबर को बुलाकर बंद पड़े रास्ते को खुलवाने का काम शुरू करवा दिया है। उधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन ने बताया कि मंदिर के पास बच्चों के खेलने के लिए बनाए गए पार्क का डंगा गिरा है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगरपालिका से मांग की है कि जल्द इस गिरे हुए डंगे को लगाया जाए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here