Kullu: नैनीताल के युवक ने गोजरा में सेब के पेड़ से लगाया फंदा, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Aug, 2024 04:19 PM

kullu youth noose

नैनीताल के युवक ने गोजरा में सेब के बगीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति गोजरा में बुध राम के बगीचे में अपने परिवार के साथ रहता था।

कुल्लू (शम्भू): नैनीताल के युवक ने गोजरा में सेब के बगीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति गोजरा में बुध राम के बगीचे में अपने परिवार के साथ रहता था। वह रात को घर से बिना बताए निकल गया और सेब के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब इसे ढूंढने निकले तो उन्होंने इसे फंदे से लटके हुए देखा। परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को भी घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान सुरेश बोहरा 26 पुत्र शिव सिंह बोहरा निवासी मकान नंबर 32 सतोली डाकघर प्यूड़ा जिला नैनीताल उत्तराखंड के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई शक आदि जाहिर नहीं किया है। डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!