दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी गाड़ी, 4 की मौत 3 घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 16 May, 2022 05:47 PM

kullu road accident 4 death

कुल्लू के उपमंडल बंजार में दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिर गई। वहीं इस सड़क दुर्घटना में 4 पर्यटकों की मौत हो गई है और 3 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कुल्लू (संजीव जैन): कुल्लू के उपमंडल बंजार में दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिर गई। वहीं इस सड़क दुर्घटना में 4 पर्यटकों की मौत हो गई है और 3 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका बंजार अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतकों में से 3 युवक व एक युवती शामिल है जिनकी पहचान हरशिव सहगल (28) पुत्र प्रदीप सहगल झिलमिल कालोनी दिल्ली, विश्वास सरदाना (26) पुत्र ललित सरदान निवासी पहाडग़ंज हरियाणा, सलौनी (27) पुत्री संजय कुमार निवासी मुहल्ला गांधी रोड उत्तर प्रदेश, विनायक पुत्र रविंद्र पांडे निवासी साऊथ सिटी जीरकपुर के रूप में हुई है। जबकि घायलों में दो युवतियां व एक युवक अपना इलाज करवा रहे हैं, वहीं पुलिस की टीम ने भी अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को रैस्क्यू किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीम अब दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रहने वाले पर्यटक बंजार घूमने के लिए आए हुए थे। कि घियागि के पास इनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नीचे खाई में जा गिरी। लोगों ने सड़क दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। बंजार पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। जिनका अब बंजार अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीम अब दुर्घटना के कारणों में भी जुट गई है  एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 4 पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!