पटवार वृतों में की जाएगी अंशकालीन कर्मियों की भर्ती, 30 तक करें आवेदन

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jun, 2022 07:08 PM

kullu patwar circle part time worker recruitment

जिला के कुल्लू उपमंडल एवं मनाली के विभिन्न पटवार वृतों में अंशकालीन कर्मियों की सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल्लू (ब्यूरो): जिला के कुल्लू उपमंडल एवं मनाली के विभिन्न पटवार वृतों में अंशकालीन कर्मियों की सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। डी.सी. आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि यह भर्ती कुल्लू उपमंडल के किंजा तथा चंसारी में 2, जबकि मनाली उपमंडल के पलचान, खखनाल, पतलीकूहल, मनुनगर, शलीन व कनियाल में 6 पदों के लिए की जानी है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या इसके समतुल्य, जबकि आयु सीमा पहली जनवरी, 2022 को 18 से 45 साल के बीच निश्चित की गई है। सीधी भर्ती की जाएगी और मानदेय 5000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र सहित संबंधित दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित छायाप्रतियां व्यक्तिगत तौर पर अथवा डाक के माध्यम से संबंधित एस.डी.एम. के कार्यालय में 30 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। प्रपत्र तथा अन्य जानकारी जिला प्रशासन की वैबसाइट से डाऊनलोड या संबंधित एस.डी.एम. कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!