Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Sep, 2026 05:48 PM

निरमंड पुलिस थाना के तहत एक व्यक्ति के लापता होने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, देवी सिंह ठाकुर, निवासी कलोटी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रामलाल पुत्र हेतराम निवासी ग्रामंग डाकघर शालंग लगभग 9-10 वर्षों से...
Kullu News : निरमंड पुलिस थाना के तहत एक व्यक्ति के लापता होने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, देवी सिंह ठाकुर, निवासी कलोटी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रामलाल पुत्र हेतराम निवासी ग्रामंग डाकघर शालंग लगभग 9-10 वर्षों से उनके घर आता-जाता रहा है। गत 1 सितम्बर को दोपहर 1:30 बजे वह उसके बगीचे से किसी को बिना बताए कहीं चला गया, जिसका आज तक पता नहीं चल सका है। उक्त व्यक्ति को 2 सितम्बर को बागीपुल में अंतिम बार देखा गया है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की तलाश जारी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें