Kullu: हैरोइन और चरस के साथ हिमाचल व पंजाब का युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Sep, 2024 05:32 PM

kullu heroin charas 2 arrested

पुलिस ने मनाली में 10 ग्राम हैरोइन और 32 ग्राम चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने मनाली में 10 ग्राम हैरोइन और 32 ग्राम चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनाली में वोल्वो बस स्टैंड के पास पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को पूछताछ के लिए रोका। पूछताछ के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हैरोइन बरामद हुई जोकि तोलने पर 10 ग्राम पाई गई।

आरोपी की पहचान जांसन पुत्र भूत राम निवासी हेरन जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। वहीं, मनाली में ही पुलिस ने गधेरनी में एक ढाबे के पास युवक को गश्त के दौरान 32 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी केडी शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!