9.11 ग्राम हैरोइन संग आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jan, 2022 11:20 PM

kullu heroin accused arrested

जिला कुल्लू के भुंतर में स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 9.11 ग्राम हैरोइन के संग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा ताकि नशे से जुड़े अन्य लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

कुल्लू (संजीव जैन): जिला कुल्लू के भुंतर में स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 9.11 ग्राम हैरोइन के संग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा ताकि नशे से जुड़े अन्य लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सके। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल की टीम को सूचना मिली कि दारल गांव के रहने वाला जोगिंदर सिंह नशे बेचने का काम करता है। ऐसे में पुलिस ने युवक को दबोचा और उसके कब्जे से हैरोइन बरामद की गई। स्टेट नारकोटिक्स के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि भुंतर थाना में मामला दर्ज करवा दिया गया है और पुलिस की कार्रवाई नशा तस्करों पर लगातार जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!