Kullu: 14 साल की नाबालिग लड़की से दरिंदगी की सारी हदें पार

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Sep, 2026 05:36 PM

kullu girl brutality

14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है।

कुल्लू: 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है। लड़की के पिता ने शिकायत में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी 26 अगस्त से घर से लापता थी, जिसे भुंतर मंदिर के समीप बरामद किया गया। जब उससे पिछले 6 दिन से गायब रहने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि मनाली निवासी निहाल नामक युवक उसे एक होटल में ले गया, जहां 6 दिनों तक उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!