Kullu: मणिकर्ण पुलिस ने 2 मामलों में पकड़ी 625 ग्राम चरस, नेपाल के 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2026 05:29 PM

2 smugglers arrested with hashish

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मणिकर्ण पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को कुल 625 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू (शम्भू): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मणिकर्ण पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को कुल 625 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला मणिकर्ण थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढुंखरा मोड़ (चौहकी पुल) के पास सामने आया। यहां स्थानीय पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी और आने-जाने वालों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 312 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय सरोज मगर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल के रुकुम जिले का रहने वाला है और वर्तमान में कुल्लू जिले के जरी (चौहकी) क्षेत्र में रह रहा था।

नशे के खिलाफ दूसरी कार्रवाई गल्लू पुल के पास की गई। यहां भी मणिकर्ण पुलिस की टीम गश्त और चैकिंग पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगा। शक होने पर जब पुलिस ने उसे काबू किया और उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 313 ग्राम चरस बरामद हुई। इस आरोपी की पहचान 51 वर्षीय विजय सिंह के रूप में हुई है। यह भी मूल रूप से नेपाल का ही निवासी है, लेकिन वर्तमान में जिला शिमला के नेरवा क्षेत्र में रह रहा था।

कुल्लू पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इन मामलों में नशे के स्रोत को खंगालने में जुट गई है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन दोनों नेपाली नागरिकों ने चरस की यह खेप किससे खरीदी थी और इसे आगे किन इलाकों या ग्राहकों तक पहुंचाया जाना था। गौरतलब है कि पार्वती घाटी में बाहरी और विदेशी नागरिकों की संलिप्तता नशा तस्करी में लगातार सामने आती रही है, जिसे देखते हुए कुल्लू पुलिस ने इस पूरे इलाके में अपना खुफिया नैटवर्क और गश्त व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!