मंडी का युवक चरस की खेप के साथ गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Dec, 2022 09:16 PM

kasol mandi charas youth arrested

पुलिस ने कसोल के ग्राहण के पास मंडी जिला के युवक को 1.005 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

कसोल (ब्यूरो): पुलिस ने कसोल के ग्राहण के पास मंडी जिला के युवक को 1.005 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ  पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विभाग की एक टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोका और उससे पूछताछ की। यह व्यक्ति जंगल की तरफ  से हाथ में थैला लेकर सड़क की ओर उतरा। इस दौरान पुलिस के जवाबों का उसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तो उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से चरस बरामद हुई जोकि तोलने पर 1.005 किलोग्राम पाई गई। एस.एस.पी. गुरदेव शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड में लिया गया है तथा उसकी पहचान राज ठाकुर पुत्र गुड्डू ठाकुर निवासी जोगोई जिला मंडी के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!